Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

गढ़वा से,ब्रेकिंग न्यूज़, मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक घायल

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट

गढ़वा से

मेराल डंडई सड़क में बाना के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायल डंडई थाना क्षेत्र के हारादाग गांव निवासी स्वर्गीय संतोष राम का पुत्र आलोक कुमार एवं पांडू थाना क्षेत्र के बास डीह गांव निवासी विकास कुमार का नाम शामिल है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विकास कुमार अपने बहन के यहां हारा दाग गया हुआ था।

इसके बाद अपने जीजा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेराल घूमने आ रहा था। इसी बीच बाना के समय मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।इसके बाद दोनों व्यक्ति घायल हो गए आसपास के सहयोग से उसे उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version