रामानुजगंज मंडल अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर कार्यकर्ताओं ने मनाया भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस….
SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
Balrampur Anil yadav:- बलरामपुर जिला के रामानुजगंज मंडल अंतर्गत आज ग्राम पंचायत नवाडीह के बूथ क्रमांक 74 में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बूथ अध्यक्ष श्री अजय यादव जी के अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल रामानुजगंज श्री जोगेंद्र यादव जी,ललन कुमार गुप्ता युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष द्वारा केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश के भाजपा सरकार के उपलब्धियां से अवगत कराते हुए जन-जन तक पहुंचने का आह्वान किया साथी उन्होंने कहा कि हमें आने वाला लोकसभा चुनाव में प्रचंड मतों के साथ विजय हासिल करना है,अबकी बार 400 पर के वादा पूरा करने में सहभागी बनना है।वहीं भाजपा कार्यकर्ता व पालक श्री महावीर यादव जी ने सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किये तथा ललन कुमार गुप्ता जी ने दीवाल नारा लेखन किए।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नवाडीह के समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ट कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*