Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

शासन – प्रशासन और कर्मचारी मान्यता की सूचना देने में सभी जिले फेल , बीएसए की होगी व्यक्तिगत पेशी

शासन – प्रशासन और कर्मचारी मान्यता की सूचना देने में सभी जिले फेल , बीएसए की होगी व्यक्तिगत पेशी

प्रदेश के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को व उनके कार्यालय को यह जानकारी नहीं है कि उनके जिले में गत 15 वर्ष में कितने विद्यालयों को संचालन के लिए मान्यता दी गई है । यही वजह है कि निदेशालय की ओर से दो पत्र भेजने के बाद भी किसी एक भी जिले की ओर से इसकी सूचना नहीं भेजी गई । इस पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने नाराजगी व्यक्त की है । निदेशालय ने पहले 23 फरवरी और दोबारा सात मार्च को सभी बीएसए से जानकारी मांगी कि पिछले 15 वर्ष में कितने शैक्षिक संस्थाओं को विद्यालय चलाने के लिए मान्यता दी गई । इसकी सूचना 15 दिन में निर्धारित एक्सेलशीट में उपलब्ध कराने को कहा था । महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने कहा है कि किसी भी जिले से यह सूचना नहीं भेजी गई ।

Exit mobile version