रीवा में आनलाइन आईपीएल सट्टा कारोबार का खुलासा 1 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद छम्मन सिंधी पकड़ाया |
रीवा में चल रहा था आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा। पुलिस ने मारी रेड। मौके से एक करोड़ रुपए नगद और दो आरोपी पकड़े गए। सिविल लाइन थाना अंतर्गत पद्मधर कॉलोनी के एक घर में चल रहा था यह अवैध कारोबार । एक करोड़ से अधिक के लेन-देन के भी मिले हैं सबूत, जांच में जुटी पुलिस।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले मे जहां ipl आईपीएल सट्टा संचालक एक करोड़ उन्नतीस लाख रूपये के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे जानकारी के मुताबिक बताते चलें कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पदमधर कालोनी वार्ड नंबर 5 में मुखबीर से सुचना मिली कि छम्मन सिन्धी आईपीएल सट्टा संचालित करता है।
रीवा जिले में अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है इससे पहले इतनी लंबी रकम सट्टा खिलाने के दौरान बरामद नहीं हुई थी आपको बता दे आईपीएल पिछले कई वर्षों से चल रहा है जहां यह सट्टा आईपीएल में खिलबाता था।
