Uncategorizedअन्य खबरेकटनीताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

☀️अपराध☀️कमर में लोडेड कट्टा खोस कर अपराध करने की फिराक में था आरोपी, कोतवाली पुलिस ने कट्टा और जिंदा कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, पहले से ही दर्ज हैं तीन गंभीर अपराध

कटनी। आचार संहिता के दौरान अवैध रूप से देषी कट्टा चमकाते हुए घूम रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद की गई है।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता का पालन करते हुए थाना क्षेत्र में लगातार पैदल भ्रमण, वाहन चैकिंग, अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ एवं अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निगाह रखे जाने हेतु निर्देषित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देषन, अति. पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्षन में थाना क्षेत्र में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज 4 अप्रैल को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुड़वारा रेल्वे स्टेशन सिविल लाईन जाने वाले मार्ग के किनारे पानी की टंकी के पास एक दुबला पतला लंबा सा लड़का अपने कमर में रिवाल्वर रखे हुए है। मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आषीष कुमार शर्मा द्वारा टीम गठित कर मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया। टीम के द्वारा मुड़वारा स्टेशन से सिविल लाईन जाने वाले मार्ग के पास बताए हुलिए के लड़के को घेराबंदी करके पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी साहिल सोनी पिता ओमप्रकाष सोनी उम्र 21 वर्ष नि. संतनगर पेठा गली कटनी की कमर में 01 देषी कट्टा 315 बोर जिसमें 01 जिंदा कारतूस लोड था खोंसे हुए था। जिसे सावधानी पूर्वक अनलोड कर जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली कटनी में पूर्व से 03 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।


उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आषीष कुमार शर्मा, उनि. रामचंद्र शुक्ला, अरूणपाल सिह, सउनि. कप्तान सिंह, प्र.आर. वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, आरक्षक पलाश दुबे, अजय सिंह, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, मंसूर हुसैन, दिनेष चंद की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा पूरी टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!