Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

जनपद कंप्लेक्स के हनुमान मंदिर में चोरी का हुआ पर्दाफाश

मंडला राजेंद्र शाहू पिता शंकर लाल शाहू निवासी वार्ड नंबर 7 बिछिया के द्वारा बिछिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था की हनुमान मंदिर वेयरहाउस बिछिया के सटर के ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मंदिर के दान पेटी में रखे रुपए को लेकर भाग गया है रिपोर्ट पर थाना बिछिया में अपराध क्रमांक 115/24 धारा 457 380 आईपीसी का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश पाटाशाजी बिछिया पुलिस द्वारा की गई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर कार्य करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे हुए सिसिटिवी कैमरा की फुटेज का अवलोकन किया गया शंदेहियों से पूछताछ पाटाशाजी की गई मामले में बिछिया पुलिस द्वारा कृष्णाकुमर पिता हीरालाल कुशराम उम्र 23 साल निवासी मूगेला थाना समनापुर जिला डिंडोरी और कमलेश सारथी पिता सुलीचंद सारथी निवासी जयंतीपुर बिछिया को गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से चोरी की चिल्लर रुपए पैसे एवं चोरी करने का सामान जप्त किया गया आरोपियों के पूर्व में भी चोरी की घटना करने पर अपराध दर्ज है आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया कार्यवाही में निरीक्षक धर्मेंद्रसिंह थाना प्रभारी बिछिया उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय प्रधान आरक्षक जय पांडे आरक्षण अरविंद बर्मन हेमंतशिवा महेंद्र राहंगडाले का योगदान रहा

Exit mobile version