Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

तालाब में 6 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

 

 

 

तालाब में 6 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत सूचना मिलते ही पहुंचे विधायक रामचंद्र यादव ने शौक संवेदना व्यक्त की

अयोध्या।

रुदौली कोतवाली अंतर्गत नगर के मोहल्ला नयागंज में तालाब के किनारे खेलते समय फिसल कर डूब जाने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। नगर के मोहल्ला नयागंज निवासी दिनेश कश्यप की बेटी सोनी अपने 6 वर्षीय बेटे अंकुर के साथ मायके आई थी। सोमवार की शाम लगभग 6 बजे अंकुर खेलते हुए तालाब के किनारे चला गया और फिसल कर तालाब में डूबने लगा। तालाब में डूबता देख साथ में खेल रहे बच्चों ने उसकी मां सोनी को जानकारी दी। आसपास के लोगों की मदद से बच्चे की तलाश की गई। अंकुर तालाब में डूब चुका था। काफी देर बाद बच्चे को बाहर निकाला गया।परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी रूदौली पहुंचे वहां चिकित्सकों ने अंकुर को मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version