Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित किया गया

अंबेडकर नगर* 02 अप्रैल 2024। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 16 मार्च 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की घोषणा के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित किया गया । बैठक के दौरान भारत निर्वाचन आयोग में दिए गए निर्देश के क्रम में लोकसभा प्रत्याशियों को 22 प्रकार की अनुमति के संबंध में विस्तार पूर्वक जिसमें प्रमुख रूप से वाहन ,झंडा की साइज, फ्लैक्स , लाउड स्पीकर,रैली सहित अन्य अनुमतियों के बारे में अवगत कराया गया। बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, समस्त उप जिलाधिकारी,जिला सूचना अधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी तथा प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौके पर उपस्थित रहे।

Exit mobile version