Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

रसोई गैस की कीमतों में बदलाव

रसोई गैस की कीमतों में बदलाव

 

सरकार की ओर से हर महीने की एक तारीख को रसोई गैस के कमर्शियल और घरेलू सिलेंडरों के कीमत समीक्षा की जाती है । इसी के तहत पेट्रोलियम कंपनियों ने आज यानी एक अप्रैल 2024 से कमर्शियल एलपीसी सिलेंडरों की कीमतों में कटौती का एलान कर दिया है । तेल कंपनियों ने 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर और पांच किलो एफटीएल ( फ्री ट्रेड एलपीजी ) सिलेंडर की कीमतें कम कर दीं हैं । सूत्रों अनुसार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 30.50 रुपये कम की गई है । दिल्ली एक अप्रैल से इसकी कीमत 1764.50 होगी । पांच किलो एफटीएल की कीमत अब 7.50 रुपये कम हो गई है ।

Exit mobile version