Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत दूसरा गंभीर

जौनपुर सुल्तानपुर बार्डर पर स्थित सूरापुर, क्षेत्र के तवक्कलपुर नगरा निवासी आनंद चौरसिया 23 पुत्र रमेश चौरसिया अपने मित्र नीरज अग्रहरि 22 पुत्र राम कुमार अग्रहरि के साथ रविवार को सूरापुर पुरानी बाजार में जन्म दिन की पार्टी मनाकर रात करीब बारह बजे सूरापुर मार्केट की तरफ आ रहे थे जैसे ही दुर्गा मंदिर वाली गली से घूम कर सड़क पर चढ़े तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गई। जिससे दोनों युवक बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने दोनो युवकों को स्थानीय निजी चिकित्सक को दिखाया डाक्टर ने आनंद को मृत घोषित कर दिया और नीरज का प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक आनंद के दोस्त शिवम सोनी व शिवम जायसवाल ने बताया कि रविवार को आनंद चौरसिया का जन्म दिन था। जन्म दिन पार्टी मनाकर दोनों दोस्त रात करीब बारह बजे पुरानी बाजार से घर के लिए निकले थे। सोमवार की सुबह घटना की सूचना बाजार में फैल गई। सूरापुर

व्यापार मंडल अध्यक्ष वीके अग्रहरि के आह्वान पर व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है।

Exit mobile version