Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अंबेडकरनगर तीन हजार वाहन मालिकों को भेजा गया नोटिस

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर लोकसभा चुनाव को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए एआरटीओ कार्यालय अलर्ट मोड में आ गया है। सोमवार को लगभग तीन हजार वाहन मालिकों को नोटिस भेजकर समय रहते वाहन को पूरी तरह से दुरुस्त किए जाने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने, सुरक्षा बलों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने समेत अन्य कार्यों के लिए छोटे-बड़े वाहनों का अधिग्रहण किया जाता है। एआरटीओ कार्यालय के अनुसार तीन हजार 720 वाहनों को अधिग्रहीत किया जाना है। डीएम के निर्देश पर यह प्रकिया शुरू कर दी गई है।

एआरटीओ सत्येंद्र यादव ने बताया कि सभी वाहन मालिकों को नोटिस भेजकर समय रहते वाहन को पूरी तरह से दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि तय तारीख पर वाहन को अकबरपुर स्थित हवाईपट्टी पर पहुंचाकर आमद दर्ज कराएं। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!