Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

तीरन सिंह कांग्रेस के जिला महासचिव बने

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की सहमति से घोषित सूची में जनपद कानपुर देहात कांग्रेस कमेटी में तीरन सिंह नैय्यर व सलोने पाठक को जहां जिला महासचिव बनाया गया वही अभिषेक शर्मा को जिला सचिव व ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप संखबार को बनाया गया ।इन सभी पदाधिकारियों के मनोनयन पर कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया है ।
जिला कांग्रेस व्यापार सभा के अध्यक्ष आनन्द बाबू द्विवेदी ने कहा कि जिलामहा सचिव बनाये गए तीरन सिंह नैय्यर व सलोने पाठक जिला सचिव अभिषेक शर्मा व ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप संखबार कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता है इन लोगो को पदाधिकारी बनाये जाने सेअब ग्रामीण अंचल में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी ।
मनोनयन पर एखलाख अहमद विवेक यादव राम नारायण सिंह जितेंद्र सिंह गौर नाजिम सिद्दीकी मयंक त्रिपाठी आबिद खान अंजार सिद्दीकी सरताज अशरफ सहित अन्य कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया है ।

Exit mobile version