शीतला सप्तमी (शैली सातम) पर सोनकच्छ के शीतला माता मंदिर में रात्रि 12:00 बजे से खुले मंदिर के पाठ पूजन के लिए महिलाओं की लगी भीड़
देश भर में प्रतिवर्ष अनुसार होली के बाद रंग पंचमी और रंग पंचमी के २दिन बाद शीतला सप्तमी (शैली सातम)मनाई जाती है जिसमें महिलाओं द्वारा रात्रि में विभिन्न प्रकार का भजन प्रसाद बनाया जाता है। और महिला द्वारा ही शीतला माता की पूजा की जाती है। सोनकच्छ में भी प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शीतला माता मंदिर में महिलाओं द्वारा पूजा पाठ की गई। रात्रि 12:00 बजे पट खोलने के बाद माता के मंदिर के सामने महिलाओं की लगी भीड़।
