Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अर्नव हॉस्पिटल पर निशुल्क कैंप का हुआ आयोजन*

*अर्नव हॉस्पिटल पर निशुल्क कैंप का हुआ आयोजन*

*अंबेडकरनगर*। अंबेडकरनगर के अकबरपुर में स्थित अर्नव हॉस्पिटल, राहुल नगर कॉलोनी, विजय गांव में 1 अप्रैल दिन सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क निःसंतानता कैंप का आयोजन किया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने शिविर में आए मरीजों का परीक्षण किया। इसके बाद उन्हें सलाह देने के साथ-साथ दवाइयां भी दी गई। निशुल्क नि:संतानता परीक्षण को लेकर मरीजों में भीड़ उमड़ पड़ी। डायरेक्टर डॉ संगीता सिंह ने कहा कि नि:संतान दंपतियों को संतान सुख देना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। आधुनिक चिकित्सा पद्धति में अब यह बहुत आसान हो गया है। हमारे देश में भी अब यह इलाज सुलभ है, इसलिए यह समस्या धीरे-धीरे काफी कम होती जा रही है। प्रसिद्ध स्त्री प्रसूति रोग एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता सिंह (एमबीबीएस एम.एस डी. एन.बी) ने अपनी टीम के दंपतियों की जांच करके उन्हें परामर्श दिया। इस मौके पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर संगीता सिंह, डॉ शाश्वी सिंह सहित अन्य स्टॉप मौजूद रहे।

Exit mobile version