Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

मातृशक्ति ही परिवार की महत्वपूर्ण धुरी है – जोशी

शनिवार को आदर्श विद्या मंदिर जैसलमेर के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सानिध्य में होली का पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम भव्य रूप में आयोजित किया गया जिला प्रचार प्रमुख गिरिराज व्यास डावाणी ने बताया कीकार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जोधपुर प्रांत के कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के संयोजक कैलाश जोशी ने उद्बोधन दिया उनके साथ में जिला कार्यवाहक जेठूदन भी उपस्थित रहे।

इससे पहले सायं 6:30 बजे से सभी परिवार प्रांगण में एकत्रित हुए और उन्होंने पारिवारिक खेलों का आनंद लिया पारिवारिक खेलो को श्रेणी शहर खिलाने के लिए विजय जी तक का सहयोग रहा उसके पश्चात जोड़ी बनाने के खेल और ईंट के द्वारा मंजिल तक पहुंचाने का खेल भी खेला गया तत्पश्चात सभी परिवारों को सामूहिक रूप से पंक्ति में बैठ कर समूह गीत गया गया तथा अंत में मुख्य वक्ता कैलाश जी जोशी द्वारा वर्तमान समय में कुटुंब की महती आवश्यकता विषय पर विचार प्रकट किए गए जिसमें उन्होंने बताया कि वर्तमान में परिवार मनुष्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है परिवार के माध्यम से ही हम समाज और समाज से देश का कल्याण कर सकते हैं और परिवार की सबसे महत्वपूर्ण इकाई परिवार की मातृशक्ति होती है जो कि परिवार को संगठित रखने में प्राचीन समय से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही है नगर प्रचार प्रमुख मृत्युंजय व्यास बताया की उसके पश्चात कुछ व्यक्तियों के द्वारा अपने अनुभवों को भी साझा किया गया अंत में सामूहिक भोजन भोजन मंत्र के साथ ग्रहण किया गया जिसमें पहले मातृशक्ति ने भोजन किया तथा पुरुषों द्वारा भोजन परोसा गया दूसरी पारी में पुरुषों द्वारा भोजन किया गया तथा मातृशक्ति द्वारा भोजन परोसा गया इस प्रकार एक सुखद अनुभव के साथ ही होली का स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। संघ व विविध संगठन के कार्यकता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे

Exit mobile version