Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

चोरी का मुख्य सरग़ना पुलिस की गिरफ़्त मे

चोरी का मुख्य सरग़ना पुलिस की गिरफ़्त मे

सुबाथु क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए जिला पुलिस ने इस गैंग के मुख्य सरग़ना आरोपी को गिरफतार किया गया है| धर्मपुर पुलिस की एक टीम ने पिछले कल आरोपी *सुखा पुत्र विक्रम निवासी बंगाला कालोनी रेलवे स्टेशन कुराली खरड़ जिला मोहाली पंजाब उम्र 22 साल* को गिरफ्तार किया है| इस आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके इसका 05 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है| अभी तक की जांच से ज्ञात हुआ है कि यह आरोपी पहले भी चोरी की 05 से ज़्यादा वारदातों में संलिप्त रहा है, जिनमे 03 मामले पुलिस जिला बद्दी के थाना रामशहर, नालागढ़ तथा 02 मामले थाना धर्मपुर के है | चोरी के इन 05 मामलों में इस आरोपी ने करीब 10 लाख रु0 की नकदी तथा ज्वैलरी की चोरी को अंजाम दिया है| अभियोग का अन्वेषण जारी है|

Exit mobile version