Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

मतदाता जागरूकता चौपाल का हुआ आयोजन

चुनाव में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के द्वारा अभियान चला कर सभी व्यक्तियों को जागरूक करने का पूरी तरह से प्रयास जारी है।जिसके लिए तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के द्वारा प्रत्येक गांव में चौपाल लगाकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तरह-तरह के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत ग्राम पंचायत न्योरी में मतदाता जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार एडियो पंचायत बृजेश वर्मा, ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप त्रिपाठी, लेखपाल पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजन किया गया। जिसमें मतदाताओं को अपने मत का पूरी तरह से सदुपयोग करना बताया गया। उनके एक मत का कितनी कीमत होती है इसका भी उनको भली भांति समझाया गया।

Exit mobile version