Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

बच्चों के साथ महुवा बीनने गई 55 वर्षीय महिला गीता बाई पर टाइगर ने हमला

बच्चों के साथ महुवा बीनने गई 55 वर्षीय महिला गीता बाई पति शिवरतन सिंह निवासी ग्राम न्यौसा पर टाइगर ने हमला किया है,इस घटना में महिला के मौत की खबर है।सूत्रों की माने तो घटना स्थल घुनघुटी परि क्षेत्र के बलवई बीट अंतर्गत आरएफ 205 की बताई जा रही है।घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारी और सम्बंधित वन टीम मौके पर पहुंची है और ज़रूरी कार्यवाही की है।बताया जाता है कि घटना स्थल के करींब नाला है,इस नाले के करींब अधिकांशतः टाइगर की मूवमेंट होती है।वन क्षेत्र से सटे ग्रामीण अंचल में अंधेरे में ही सुबह सुबह महुवा बीनने की परपरा पुरानी है,इसी महुवा से गरीब ग्रामीण जीविकोपार्जन के संसाधन जुटाते है,इस घटना में भी मृत महिला अपने बच्चों के साथ घटना स्थल महुवा बीनने गई थी,पर कुछ देर में बच्चे महिला से पृथक हो गए,तभी नाले में छिपे टाइगर ने हमला किया है,जिसमे महिला की जान चली गई।वन अधिकारियों ने घटना स्थल से टाइगर के पग मार्क वगैरह एकत्रित कर आवश्यक कार्यवाही की है।

 

Exit mobile version