Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

31 मार्च को 33/11 केव्ही उपकेन्द्र अशोकनगर में रखरखाव कार्य हेतु रहेगा विद्युत प्रदाय बंद —

मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक श्री उज्जवल बारंगे ने बताया कि 31 मार्च 2024 रविवार को 33/11 केव्ही अशोकनगर उपकेन्द्र से निकलने वाले विभिन्‍न फीडरों पर अतिआवश्‍यक रखरखाव कार्य किया जायेगा। जिससे 11 केव्ही फीडर मेन बाजार फीडर से आजाद मौहल्ला, गांधीपार्क, गुरूद्वारा, रेलवे स्टेशन, इंदिरा पार्क, सुराना चौराहा, पुराना बाजार, सुभाष गंज,11 केव्ही फीडर ईसागढ रोड से दुर्गा कॉलोनी, ओम कॉलोनी, तायडे कॉलोनी, मंदसौर मिल, राजनगर कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, त्रिलोकपुरी, बरखेडी तथा 11 केव्‍ही कोर्ट फीडर से जिला चिकित्‍सालय, कलेक्ट्रेट, कोर्ट परिसर , कलेक्ट्रेट आवास क्षेत्रों का सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद किया जायेगा। विद्युत प्रदाय बंद या चालू करने का समय आवश्‍यकतानुसार घटाया-बढाया जा सकता है।

Exit mobile version