Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

राधावल्लभ वार्ड में विधायक निधि की रोड का निर्माण कार्य पूर्ण

राधावल्लभ वार्ड में विधायक निधि की रोड का निर्माण कार्य पूर्ण
गाडरवारा। राधावल्लभ वार्ड में डॉ उमाशंकर दुबे से लेकर मोनिका ज्वेलर्स तक की रोड लंबे समय से जर्जर हालत में थी पार्षद जिनेश जैन ने पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता पटेल से 800000 की राशि विधायक निधि स्वीकृत कराई थी। जिससे उक्त सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा,पार्षद जिनेश जैन,नगर पालिका सभापति आनंद दुबे,पूर्व पार्षद वीरेंद्र व्यास,पप्पू काका, नरेश सोनी आदि ने मौके पर पहुंचकर नव निर्मित सड़क का जायजा लिया। रोड़ बन जाने पर वार्डवासियों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version