Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से मरीजों को करें लाभान्वित – संयुक्त निदेशक डॉ चौधरी,

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से मरीजों को करें लाभान्वित – संयुक्त निदेशक डॉ चौधरी,

संयुक्त निदेशक ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, चिकित्सा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

संवाददाता :

कोजराज परिहार / जैसलमेर

. जैसलमेर 29 मार्च 2024 /संयुक्त निदेशक जोन जोधपुर डॉ कमलेश चौधरी द्वारा शुक्रवार को जिला अस्पताल श्री जवाहर चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा चिकित्सालय में प्रदान की जा रही मातृ एवम् शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया , उन्होंने जिला अस्पताल की ओपीडी विंग, ट्रोमा सेंटर , एमसीएच विंग, लेबर रूम व टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण कर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ लोकपाल सिंह से प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की , उन्होंने पीएमओ डॉ सिंह को चिकित्सालय में आने वाले वृद्धजनों व अन्य सभी मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाओं से लाभान्वित करने तथा चिकित्सकों व कार्मिकों को चिकित्सा संस्थान में समय पर उपस्थित होकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए, संयुक्त निदेशक डॉ चौधरी ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मौसमी बीमारियों की वर्तमान स्थिति, साफ सफाई व्यवस्था तथा अन्य विभागीय गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, डॉ चौधरी ने पीएमओ को अस्पताल के वार्डो व बरामदो में अनावश्यक आवागमन को नियंत्रित करने व सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए, जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल व मैंटर्न चेनाराम भी उपस्थित थे

Exit mobile version