Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

नीमच – घोटा पिपलिया निवासी 22 वर्षीय युवक का नदी में बने कुएं में मिला शव ,पुलिस जुटी जांच में,कारण अज्ञात ,पढ़े खबर

मनासा।कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम घोटा पिपलिया निवासी ओमप्रकाश पिता बगदी राम धनगर उम्र 22 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के ही समीप ढढेडी नदी के अंदर बनाए गए अस्थाई 7 फीट गहरे कुएं में मिला । घटना की सूचना मिलते ही कुकडेश्वर व मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची मौके पर मर्ग कायम कर ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भिजवाया । जहां युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया वही पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी हे। अभी कारण अज्ञात है

Exit mobile version