Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

रंगपंचमी पर्व : पारंपरिक कडाव का हुआ पूजन।

लोकेशन उज्जैन/ रिपोट अंकित सिंह राही
उज्जैन। मालवांचल में रंग पंचमी पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रंग पंचमी पर्व पर अरुण यादव मित्र मंडली द्वारा पारंपरिक कडाव का पूजन किया गया।
संयोजक अरुण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की देवासगेट स्थित गणेश मन्दिर के पास शाही कडाव का पूजन किया गया। 30 मार्च को रंगपंचमी के पर्व पर लोगो को कड़ाव मे स्नान करवाया जाएगा। इसके साथ ही वाटर पार्क, डांस बार और स्वल्पाहार की भी व्यवस्था रहेगी।
मातृशक्तियों के लिए विशेष व्यवस्था की गईं हैं।
आयोजन को सफल बनाने की अपील अरुण वर्मा मित्र मंडली द्वारा की गई।

Exit mobile version