Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

मोटरसाइकिल की टक्कर में एक जना घायल

जयपुर ग्रामीण

खेजरोली में चौमूं रोड पर बुधवार को दो मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गई जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि चौमूं रोड पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में रामकरण सैनी निवासी केरली लेसवा घायल हो गया। इसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल रींगस से अपने घर जा रहा था। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक हादसे के बाद फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है।

Exit mobile version