Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

Mukhtar Ansari Death : कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा मुख्तार, पिता के जनाजे में शामिल हो सकता है अब्बास

माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मुख्तार की मौत का कारण कॉर्डियक अरेस्ट बताया गया है। वहीं, मुख्तार के मौत के बाद प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बता दें कि गुरुवार (28 मार्च) की शाम को बांदा जेल में मुख्तार अंसारी को उल्टी हुई, इसके बाद वह बेहोश हो गया। जेल प्रशासन के द्वारा आनन-फानन में मुख्तार को अस्पताल लाया गया, जहां 9 डॉक्टरों की टीम ने जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ देर रात तक बैठक की। प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसको देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Exit mobile version