Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

बीजेपी ने जारी की मध्य प्रदेश के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी और अमित शाह का भी नाम है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के अलावा उनके समकक्ष योगी आदित्यनाथ (उत्तरप्रदेश), भजनलाल शर्मा (राजस्थान), भूपेंद्र पटेल(गुजरात), हेमंत विस्वा शर्मा (असम), विष्णु देव साय (छत्तीसगढ़), मध्यप्रदेश में स्टार प्रचारक के रूप में भाजपा उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे। इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी को लिस्ट में शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को शामिल किया गया है। देवेंद्र फड़नवीस(महाराष्ट्र), केशव प्रसाद मौर्य (उत्तरप्रदेश), पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान, प्रहलाद पटेल, भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा, प्रदेशअध्यक्ष बीडी शर्मा सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं।

Exit mobile version