Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आज भरेंगे नामांकन

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण चुनाव के नामांकन की आज अंतिम तिथि है इसी क्रम में छिंदवाड़ा जिले के संसदीय क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं राज्य के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा
एवं अन्य पदाधिकारी नामांकन रैली में उपस्थित रहेंगे प्रथम चरण चुनाव के लिए महाकौशल क्षेत्र के 6 संसदीय क्षेत्र का चुनाव 19 अप्रैल को होना है इसके लिए निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी थी नामांकन किया आखिरी चरण है इसमें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए विभिन्न अभ्यर्थी अपना अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत करेंगे
इस नामांकन रैली के लिए भारतीय जनता पार्टी ने विशेष आयोजन की व्यवस्था की है जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे मिशन 400 पार्क के लक्ष्य को अपना मूल उद्देश्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर काम करना शुरू कर दिए हैं
मध्य प्रदेश के कई कार्यकर्ता एवं राजनेता उपस्थित रहेंगे सातों विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस नामांकन रैली में जिला मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे ।।।।।
भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय नेता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है जिससे कि जिले की बारीकी एवं भौगोलिक स्थिति का एवं अधिक से अधिक चुनावी कार्यक्रम सफल हो सके ।।।।

Exit mobile version