Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के पूर्व एक और झटका

होइहि सोइ जो राम रचि राखा,
को करि तर्क बढ़ावै साखा ।

विदिशा से कांग्रेस  पार्टी के पूर्व विधायक  शशांक भार्गव बीजेपी में शामिल । इस अवसर पर उन्होंने बीजेपी में शामिल होने के निम्न कारण व्यक्त किये-

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर, पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री सुरेश पचौरी जी के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री वी डी शर्मा जी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी समक्ष अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है । हम सब मिलकर लोकसभा चुनावों में 400 सीटों का लक्ष्य पार करेंगे इतिहास रचेंगे। अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा पर कांग्रेस के स्टैंड से भी मन दुखी था। कांग्रेस में रहकर पूरी ईमानदारी और परिश्रम के बाद भी विदिशा के विकास के सपनों को पूरा करने में कमी रह रही थी, अब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जनसेवा के संकल्प को पूरा करेंगे।

Exit mobile version