Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, दिल्ली शराब घोटाले में हुए अरेस्ट*

*BREAKING NEWS*

*अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, दिल्ली शराब घोटाले में हुए अरेस्ट*

नई दिल्ली: ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। दो घंटे से भी ज्यादा लंबी पूछताछ के बाद सीएम को गिरफ्तार किया है। सीएम की गिरफ्तारी दिल्ली शराब घोटाले में हुई है। इस मामले में यह 16वीं गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि शाम सात बजे ईडी की टीम सीएम के सरकारी आवास पर पहुंची थी। ई डी ने 2 घंटे से भी ज्यादा लंबी चली पूछताछ में 20 से ज्यादा सवाल पूछे गए थे। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। वहीं इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब इसके बाद अरविंद केजरीवाल को ED के कार्यालय ले जाया जाएगा।

Exit mobile version