उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थ नगर – सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार गिरफ्तार

शोहरतगढ़। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में शोहरतगढ़ पुलिस ने चार आरोपित को गनेशपुर से गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गैंगरेप की इस घटना में दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिन पर घटना में सहयोग करने का आरोप है। थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ राज कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तीन फरवरी को तहरीर देकर बताया कि मेरे बाहर रहकर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। आरोप लगाया कि मेरे दो जेठ जेठानी के घर दूसरे गांव के लोग आकर रहते हैं। 31 जनवरी पांच बजे से मेरी पुत्री को यही लोग एक युवक साथ मेरी पुत्री को भगा दिए थे। युवक मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। कुछ लोगों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। मामले को संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि किशोरी को भगाने में शामिल जेठ जेठानी सुमिरन कन्नौजिया, चन्द्रावती कन्नौजिया, लालबहादुर कन्नौजिया और गीता अपने घर मौजूद हैं। पुलिस टीम बृहस्पतिवार को 11 बजे इनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!