Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंमहासमुंद

भाजपा ने प्रेस वार्ता कर गिनाई साय सरकार की उपलब्धि

भाजपा ने प्रेस वार्ता कर गिनाई साय सरकार की उपलब्धि

महासमुन्द – सरायपाली के स्थानीय गीता भवन में भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार के सौ दिन पूरे होने पर सरकार द्वारा किए गए वादों के पूरा करने की बात कही गई । भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने इस दौरान पत्रकारों से कहा कि किसी सरकार के कार्यों का आंकलन करने 100 दिन का समय काफी नहीं होता है, किंतु विष्णुदेव साय की सरकार ने मात्र सौ दिनों में ही सफलता और विश्वास के इतने कीर्तिमान रचे हैं जितना पूरे पांच वर्ष में भी कांग्रेस की सरकार नहीं कर पायी।साय सरकार के ये सौ दिन छत्तीसगढ़ में विश्वास की पुनर्बहाली, सुशासन के पुनरोदय के रहे हैं। कांग्रेस ने अपने कृत्यों से, जनता के साथ किए वादाखिलाफी से भरोसे का जो संकट पैदा किया था, भाजपा सरकार ने उस संकट को दूर किया है। जनता में फिर से सरकार के प्रति भरोसा बहाल हुआ है। पत्रवार्ता में पूर्व विधायक रामलाल चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल सहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा जन उपस्थित थे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!