Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

‘ जिले में 3016 बूथों पर कराया जाएगा मतदान

‘ जिले में 3016 बूथों पर कराया जाएगा मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रथम रैंडमाइजेशन किया गया । उन्होंने बताया कि जिले में 3016 बूथों पर मतदान कराया जाएगा । जिसके सापेक्ष 3882 बैलेट यूनिट , कंट्रोल यूनिट एवं 4098 वीवीपैट का रैंडमाइजेशन किया गया । कहा कि जिले की सातों विधानसभाओं के लिए ईवीएम – वीवीपैट का प्रथम रैंडमाइजेशन यह सुनिश्चित हो जाएगा कि किस विधानसभा में कौन सी ईवीएम जाएगी । द्वितीय रैंडमाइजेशन के बाद ईवीएम का बूथ निर्धारण किया जाएगा । रैंडमाइजेशन के बाद ईवीएम वीवीपैट को विधानसभावार पृथक कर स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा । जिला निर्वाचन अधिकारी बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे ईवीएम वीवीपैट के पृथक्करण कार्य को अवश्य देखें । इस अवसर पर एसडीएम कोल शाश्वत त्रिपुरारी , चकबंदी अधिकारी राजीव कुमार टमटा , डीआईओ एनआईसी नसीम अहमद , भाजपा से उदयवीर सिंह लोधी , गौरव शर्मा , सीपीआई से इदरीस मोहम्मद , कांग्रेस से नदीम गफूर , बीएसपी से मुकेश चंद्रा , अशोक सिंह , सपा से राजीव यादव , डॉ . कृपाल सिंह यादव आदि थे ।

Exit mobile version