Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

पुलिस और गोकशों के मध्य मुठभेड़, भारी हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर: जनपद के पथरा थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो गोकशों और पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। इस मुठभेड़ में पथरा थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडे बाल बाल बची।पुलिस और गोकशों के बीच यह मुठभेड़ पथरा थाना क्षेत्र के डेडिया नहर से बिसुनपुर गांव को जाने वाली सड़क पर हुई।पशु तस्करों और गौकशों के पास से पुलिस ने एक अदद तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक खोखा के साथ तीन धारदार हथियार बरामद किये। गिरफ्तार किये दोनों गौकश एक पथरा थाना क्षेत्र व दूसरा डुमरियागंज थाना क्षेत्र का निवासी है।पुलिस के बताया कि पथरा थाना क्षेत्र के बरगदी गांव के सिवान में कुछ दिन पूर्व गौकशी हुई थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने घटना का अनावरण करने के लिए टीम गठित की थी।

एनकाउंटर स्थल

 

 

 

पुलिस के शिकंजे में अभियुक्त

Exit mobile version