Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सत्यनारायण भगवान मन्दिर में हुआ फागोत्सव का आयोजन

नावां सिटी।  शहर के पुरानी रेलवे स्टेशन पर स्थित श्री सत्यनारायण भगवान मन्दिर में मंगलवार को महिला मंडल द्वारा फागोत्सव का आयोजन बड़े धूम धाम के साथ रंग गुलाल उड़ाते व पुष्प वर्षा करते हुए किया गया।प्रातः भगवान का महा अभिषेक पण्डित राजेन्द्र मिश्रा ने विधि विधान के साथ किया।पुरानी स्टेशन महिला मंडल की महिलाओं ने फूलो व गुलाल के साथ फागोत्सव मनाते हुए होली व फ़ाग गीत दो दो गुजरिया के बीच अकेलो क़ानूडो, बरसाने में आज मची है होली गीत गाकर लुत्फ उठाया। इस दौरान भगवती देवी जांगिड़,सुवा देवी यादव, शारदा देवी मिश्रा,रतनी देवी जांगिड़,गीता देवी गोड़, रतनी यादव,स्नेहलता मिश्रा,विशाखा मिश्रा, नन्द कंवर, कमला देवी जांगिड़, सहित विनोद मिश्रा, कुलदीप मिश्रा,महेंद्र पारीक भी मौजूद रहे व महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

फागोत्सव मनाती महिलाएं

Exit mobile version