कुशीनगर,असंगठित क्षेत्र के श्रमिक एचआरडी का दो दिवसीय लीडरशिप प्रशिक्षण का हुआ शुभारभ।
SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
पडरौना/कुशीनगर ,एक्शन एड द्वारा संचालित श्रमिक सुविधा केंद्र के तत्वावधान में पडरौना नगर स्थित एक होटल सभागार में असंगठित क्षेत्र के श्रमिक एचआरडी का नेतृत्व विकास पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण 19 और 20 मार्च तक चलेगा। सत्र का शुरुआत रामवृक्ष गिरि समन्वयक श्रमिक केंद्र कुशीनगर ने किया।प्र शिक्षक शारिक अंसारी ने कहा की श्रमिक लीडर जब स्वयं अपना नेतृत्व का विकास करता है तो उसके परिवार में बेहतरी आती है, बच्चे स्कूल से जुड़ते हैं, सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर सही तरीके से मिलता है। मानवता और शांति का माहौल बनता है। कोई शोषण नहीं कर पाता है। योजनाओं और कानूनों की जानकारी होती है और वह कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन तथा सभ्य समाज निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अवसर पर एचआरडी सकीना खातून, राजू प्रसाद, सामुदायिक कार्यकर्ता दिनेश प्रसाद, सुनैनी देवी, सावित्री देवी, रम्भा देवी, आनंद खरवार, राजन कुशवाहा, चौथी प्रसाद, नम्रता देवी, नजमून निशा, रूकसाना खातून, सुगम दुबे, चंद्रावती देवी, रम्भा जनार्दन प्रसाद आदि उपस्थित रहे