Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अंबेडकरनगर होली पर संचालित होगी 13 अतिरिक्त बसें

अंबेडकरनगर

दिल्ली, कानपुर व लखनऊ समेत अन्य बड़े शहरों व राज्यों में रहने वाले लोग परिवार के साथ होली पर्व की खुशियां मना सकें इसके लिए परिवहन निगम ने बड़ी राहत दी है। 22 मार्च से संबंधित शहरों के लिए 13 अतिरिक्त बसों का संचालन अकबरपुर डिपो से किया जाएगा।यह सुविधा 31 मार्च तक जारी रहेगी।

परिवार के साथ होली पर्व की खुशियां मनाने के लिए दूरदराज के शहरों व राज्यों में रहने वाले लोगों ने अपने-अपने घरों की तरफ रुख करना प्रारंभ कर दिया है। ऐसे लोगों के लिए परिवहन निगम ने बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। एआरएम कार्यालय के अनुसार होली पर्व को देखते हुए 22 मार्च से 13 अतिरिक्त बसों का संचालन अकबरपुर बस डिपो से होगा।

इसमें दिल्ली के लिए तीन, कानपुर के लिए चार व लखनऊ के लिए छह अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा आजमगढ़, मऊ व बलिया के लिए अतिरिक्त बसों का तो संचालन नहीं होगा लेकिन बसों के फेरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में शामिल 65 बसों का संचालन होगा।

इस बीच एआरएम सीवी राम ने बताया कि 22 मार्च से अकबरपुर बस स्टेशन से 13 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। यह सेवा 31 मार्च तक जारी रहेगी। इसके अलावा बेड़े में शामिल 65 बसों का पूर्व की तरह ही संचालन होगा। बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संबंधित क्षेत्र के लिए संख्या बढ़ाई जाएगी या फिर फेरों की संख्या में वृद्धि की जाएगी।

Exit mobile version