Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

आपसी सुलह समझौता करा के पति पत्नी को भेजा एक साथ जीवन बिताने

*महिला थाना पुलिस द्वारा पारिवारिक कलह के कारण टूटने के कगार पर पहुंचे परिवारों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया गया*

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी महिला थाना जनपद खीरी द्वारा पारिवारिक विवादों में सुलह समझौते से निपटारा कराया गया है। पारिवारिक कलह के कारण टूटने के कगार पर पहुंचे परिवारों को जोडने का सराहनीय कार्य महिला थाना पुलिस द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 17.03.2024 को महिला थानाध्यक्ष द्वारा थाने पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों जो की घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, घर में रहने को लेकर विवाद की शिकायतों से सम्बंधित थे परिवारो को विघटन से बचाने के लिए दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह समझौता कराया गया है थाना भीरा क्षेत्र के निवासी श्रीमती अनीता पत्नी रविशंकर, थाना पढुवा निवासी श्रीमती शालिनी पत्नी अरविंद, थाना हैदराबाद निवासी जूली पत्नी पंकज इस तरह लगभग 21 मामलों में सुलह समझौता करवाया गया है। जिन मामलों में अधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने समझने का समय दिया गया है। सुलह समझौते में महिला थाना प्रभारी सुनीता कुशवाहा, मुख्य महिला आरक्षी शशी प्रभा, महिला आरक्षी रेनू सिंह, सुमन लता, सीता, व रेखा गौड़ का काफी सराहनीय कार्य रहा है।

Exit mobile version