☀️गड़बड़झाला☀️ 40 लाख की चढ़ोत्तरी देकर हासिल किया कटनी लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार?, तबादले को लेकर चर्चाओं का बाजार सरगर्म, पढ़ें खबर क्या है माजरा
SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
कटनी। लोक निर्माण विभाग कटनी के प्रभारी कार्यपालन यंत्री को भोपाल मुख्यालय द्वारा हटाने के आदेश आज जारी कर दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री हरि सिंह ठाकुर को प्रभारी के पद से हटाकर आगामी आदेश तक के लिए लोक निर्माण विभाग कटनी के अंतर्गत सहायक यंत्री भवन के तौर पर पदस्थ किया गया है। लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री हरि सिंह ठाकुर की जगह मंडला में पदस्थ लोक निर्माण विभाग प्रभारी शारदा सिंह को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री का प्रभार बदलने के पीछे भारी भरकम लेनदेन की चर्चाएं सरगर्म है। कहा तो यह भी जा रहा है की शारदा सिंह ने 40 लाख की चढ़ोत्तरी चढ़ाकर कटनी का अतिरिक्त प्रभार हासिल किया है। शारदा सिंह कटनी में एक बार पहले भी पदस्थ रह चुकी हैं। 14 माह का इनका कार्यकाल विवादों से घिरा रहा।
कार्यालय मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग मध्य प्रदेश के द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार अब प्रभारी कार्यपालन यंत्री हरि सिंह ठाकुर की जगह मंडला में पदस्थ प्रभारी कार्यपालक यंत्री श्रीमती शारदा सिंह ठाकुर को कटनी लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आपको बता दे की लोक निर्माण विभाग कटनी का अतिरिक्त प्रभार पानी वाली श्रीमती शारदा सिंह ठाकुर वर्ष 2018/ 2019 में बतौर प्रभारी पदस्थ रह चुकी हैं। इनकी लोकायुक्त में दो रोड की पेमेंट को लेकर शिकायत भी की गई थी। कटनी में पदस्थ रहते हुए हमेशा ही विवादों में घिरी रहने वाली श्रीमती शारदा सिंह एक बार फिर कटनी के अतिरिक्त प्रभार पर आ रही हैं। अगर चर्चाओं को सही माने तो 40 लाख रुपए देकर श्रीमती सिंह ने कटनी का अतिरिक्त प्रभार हासिल किया है। यदि किसी अधिकारी ने किसी पद को पाने के लिए इतनी मोटी रकम खर्च की है तो फिर मकसद क्या होगा इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं। चर्चाओं में कितनी सत्यता है यह तो वक्त बताएगा लेकिन आज जारी हुए स्थानांतरण आदेश के बाद चर्चाओं का बाजार तेजी से गर्म हो गया है।