Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

Dm/ Sp की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार राजापुर में सम्पन्न


चित्रकूट 16 मार्च 2024

Dm/ Sp की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार राजापुर में सम्पन्न हुआ

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में राजापुर के तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है उस समस्या के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए ताकि वह समस्या ग्रस्त व्यक्ति अपने समस्या के निस्तारण से संतुष्ट हो सके। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराया जाए , कहा जिन-जिन विभागों की आज संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं प्राप्त हुई हैं उनका मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने उपजिलाधिकारी तथा थाना प्रभारियों से कहा कि जो भूमि संबंधी मामले हैं उसमें राजस्व, चकबंदी तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है की जमीन संबंधी मामलों को तत्काल निस्तारण कराएं। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं से संबंधित प्रकरणों पर तत्काल निस्तारण कराए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी राजापुर प्रमोद कुमार झा, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय, प्रभागीय वनाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह, तहसीलदार राजापुर फूलचंद, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी पी डी विश्वकर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी आनन्द कुमार सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक तुलसी राम, बंदोबस्त अधिकारी मनोहर लाल धर्मान, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान डी के सत्संगी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version