Uncategorizedताज़ा ख़बरें

विधायक ने किया चिकासी हरदुआ संपर्क मार्ग का भूमि पूजन

विधायक ने किया चिकासी हरदुआ संपर्क मार्ग का भूमि पूजन

विधायक ने किया चिकासी हरदुआ संपर्क मार्ग का भूमि पूजन

राठ——– आज क्षेत्रीय विधायक ने वर्षों से प्रतिक्षित चिकासी हरदुआ मार्ग का भूमि पूजन किया। मार्ग बनने की स्वीकृति मिल जाने पर ग्रामीणों के चेहरे के खिल उठे।

बताते चलें कि लगभग दो दशक से चिकासी हरदुआ मार्ग की अति जर्जर हालत होने के कारण इस गाँव सहित संपर्क मार्ग के आसपास बसे गांव के लोगों को आने-जाने में खासी मसक्कत करनी पड़ती थी। जो बरसात के दिनों में और भी विकलांग रूप धारण कर लेती थी।

जिस पर क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने इस मार्ग के निर्माण का बीड़ा उठाते हुए शासन से इसके निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराई। जिसका आज उन्होंने भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया है।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, अमर सिंह बाबा,मंडल अध्यक्ष अरुण राजपूत, भाजपा नगर महामंत्री दीपू मुंशी, इं0विजय राजपूत, अमन राजपूत, जेई भूपेंद्र सिंह पटेल,नगर उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, रामअवतार साहू सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

 

नोट—– भूमि पूजन करती क्षेत्रीय विधायक व अन्य का फोटो

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!