Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

बलिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के पार्टी में आते ही होने लगी यह चर्चा।

बलिया: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट में बलिया से अभी किसी को टिकट नहीं दिया गया है। यहां पर भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त फिलहाल सांसद हैं। भाजपा की दूसरी सूची आने में एक दो दिन का समय है। इससे पहले बुधवार को वीरेंद्र सिंह का टिकट कटने की चर्चा अचानक तेज हो गई। इस चर्चा के पीछे असल कारण भाजपा में दोबारा शामिल हुए बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह हैं। सुरेंद्र सिंह ने सांसद वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।

चार दिन पहले ही सुरेंद्र सिंह ने खुलेआम ऐलान किया कि अगर भाजपा ने वीरेंद्र सिंह मस्त को दोबारा टिकट दिया तो वह खुद उन्हें हराने के लिए मैदान में उतर जाएंगे। सुरेंद्र सिंह इससे पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में उतरकर उसे हरा चुके हैं। सुरेंद्र सिंह की गिनती फायरब्रांड नेताओं में होती है। अपने बयानों को लेकर सुरेंद्र सिंह चर्चाओं में बने रहते हैं। 

सुरेंद्र सिंह के बयान
सुरेंद्र सिंह का कहना है कि अगर यहां से मौजूदा बीजेपी सांसद वीरेंद्र मस्त को फिर टिकट मिला तो वो इसका खुलकर विरोध करेंगे। अगर जरुरत पड़ी तो उनके खिलाफ चुनाव भी लड़ सकते हैं। बलिया के बैरिया सीट से विधायक रहे सुरेंद्र सिंह ने रविवार को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की और उसके बाद यह ऐलान किया। कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का उन्हें समर्थन मिला हुआ है। 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!