Uncategorizedताज़ा ख़बरें

घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

 जलालपुर:घर में घुसकर मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है ।      प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र के भगलापुर (मैरवा )गांव की है।पीड़ित मंसाराम ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया है कि 1 मार्च को करीब 10:30 बजे अपने घर से शौचालय के लिए निकला था तभी पहले से घात लगाकर बैठे विपक्षी रामजनम मोतीलाल ,मिठाई लाल ,व भीम ने मुझे मारने पीटने के लिए दौड़ा लिए और मैं भाग कर अपने घर में घुस गया तभी यह विपक्षी मेरे घर में घुसकर मुझे लाठी डंडों से मारने पीटने लगे और भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिए। मेरे सर में विपक्षी रामजनम द्वारा लाठी से मारा गया जिससे मेरा सर फट गया जिससे मैं बेहोश हो गया मुझे मरा समझ छोड़कर चले गए। मेरी पत्नी शांति द्वारा रात्रि में कई बार 112 नंबर पर फोन किया गया इसके बाद 1076 पर फोन किया गया। सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और मुझे उपचार हेतु नगपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यह अपराधी किस्म के लोग हैं और उनके द्वारा मेरी कभी भी हत्या की जा सकती है। मालीपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध 323, 504 ,506, 352, 452 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!