
प्राथमिक विद्यालय. नेवादा द्वितीय के प्रधानाध्यापक राम गोपाल ने 12 फरवरी को बीएसए को पत्र देकर बताया था कि विद्यालय का ताला तोड़ चोर टैबलेट समेत अन्य सामग्री उठा ले गए हैं। बीएसए डॉ.कमलेंद्र कुशवाहा ने इसकी रिपोर्ट महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा को भेजी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए महानिदेशक ने शिक्षक को निलंबित करने का निर्देश दिया। इस पर बुधवार को बीएसए ने प्रधानाध्यापक राम गोपाल को निलंबित कर दिया। बताया कि टैबलेट को विद्यालय में रखना लापरवाही की श्रेणी में आता है, इसलिए यह कार्रवाई की गई है।







