Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

नाबालिग के विवाह पर की कार्यवाही किये जाने की मांग

नाबालिग के विवाह पर की कार्यवाही किये जाने की मांग

नाबालिग के विवाह पर की कार्यवाही किये जाने की मांग

राठ (हमीरपुर)। एक नाबालिग का विवाह करने की शिकायत झूठे मुकदमा में फंसे युवक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी राठ से करते हुए बताया कि आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि में हेराफेरी करके नाबालिग का विवाह सम्पन्न किया गया है।

थाना क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र कढ़ोरीलाल ने पुलिस क्षेत्राधिकारी राठ को शिकायत कर बताया कि 17 अप्रैल 2022 को गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री द्वारा उसकी थाने में शिकायत करायी थी और धारा 354, 506, 8 पास्को एक्ट के तहत उसे जेल भेजा गया था। उस समय नाबालिग की उम्र 12 वर्ष दर्ज की गई थी। एक बर्ष बाद परिजनों ने दिनांक 11 मई 2023 को उक्त नाबालिग किशोरी का विवाह हिंदू रीति रिवाज से सम्पन्न करा दिया। विवाह के पूर्व नाबालिग के आधार कार्ड में हेराफेरी करके

उसकी उम्र को बढ़ा दिया गया है जबकि उसकी उम्र अभी करीब 14 वर्ष ही है। विवाह के बाद नाबालिग ने एक पुत्र को भी जन्म दे दिया है। रोहित ने बताया कि उसे गलत ढंग से फर्जी फंसाकर उसके सामाजिक सम्मान को क्षति पहुंचायी गई थी। उसने नाबालिग के विवाह पर कानूनी कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!