Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

भारत सरकार/राज्य सरकार के सहयोग से मिशन शक्ति के अंतर्गत ई रिक्शा ट्रेंनिग लेती बालिकाऐ

भारत सरकार/राज्य सरकार के सहयोग से मिशन शक्ति के अंतर्गत ई रिक्शा ट्रेंनिग लेती बालिकाये

लालगंज प्रतापगढ़। हेमवती नंदन बहुगुणा पी जी कालेज लालगंज प्रतापगढ़ में ई रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस पर लड़कियों द्वारा ई रिक्शा सीखते देखा, आपको बताते चलें कि यह योजना सरकार द्वारा बालिकाओं को स्वालम्बी बनाने एवं आत्म सम्मान की रक्षा करने हेतु चलाई जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के कोर्डिनेटर श्री अमित मिश्र ने बताया के ये कार्यक्रम का संचलन युपिकोन संस्थान के सहयोग से लड़कियां ई रिक्शा ड्राइवर बन रही है।सरकार प्रशिक्षण के तुंरन्त बाद इन्हें फ्री लाइसेंस एवं जीविकोपार्जन हेतु तीन लाख

तक की सहयोग राशि सस्ते व्याज दर पर उपलब्ध कराएगी।होनहार एव वुद्धिजीवी बालिकाएं इस योजना का लाभ भर पूर ले रही है।कालेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रोफेसर डॉ शैलेन्द्र कुमार मिश्र के सहयोग से चल रहा है, प्राचार्य डॉ मिश्र का कहना है कि- बालिकाओं को आज के आधुनिक युग में स्वावलंबी बनना बहुत आवश्यक है। इस ट्रेंनिग से 124 लड़कियां लाभांवित हो रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहयोगी विलेज इंडिया कल्याण संस्थान के निदेशक श्री विकास सिंह एवं प्रशिक्षण आलोक, प्रियंका, भूमिका, अल्फिया, आकृति मौजूद रहे। उक्त सूचना कालेज जनसूचनाधिकारी डॉ फणीन्द्र नारायण मिश्र ने दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!