Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, शव का शिनाख्त नहीं

शोहरतगढ़। रेलवे स्टेशन के दक्षिण रेल समपार फाटक के पास रविवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक नीले रंग का जींस पैंट व गुलाबी शर्ट पहने हुआ था। उसका शरीर दो टुकड़ों में बट जाने से ठीक से पहचान नहीं हो पा रही है। स्टेशन मास्टर ने कहा कि गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने घटना की जानकारी दी। जीआरपी चौकी प्रभारी आजम अंसारी ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों को बुलाया पर उसकी पहचान नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाऊस में रखा गया है। उसकी जेब से कोई पहचान पत्र न मिलने से शव की पहचान के लिए दो चार करीबी स्टेशनों के स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!