अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

चलो चलें गांव की ओर”के तहत जीव एकता फाउंडेशन की द्वितीय बैठक गोपालगंज में संपन्न गोपालगंज

चलो चलें गांव की ओर”के तहत जीव एकता फाउंडेशन की द्वितीय बैठक गोपालगंज में संपन्न

  1. गोपालगंज

जीव एकता फाउंडेशन नयी दिल्ली के द्वारा “चलो चलें गांव की ओर” मिशन के तहत गुरूवार को गोपालगंज जिला मुख्यालय के शम्भू मैरिज हाल में संपन्न हुआ,नयी दिल्ली की यह संस्थान भारत के चौदह राज्यों में अपनी सेवाएं देते आ रही है पिछले 12 वर्षों से मिशन शिक्षा अम्मा जी की पाठशाला, राष्ट्रीयता की पाठशाला, स्वास्थ्य की पाठशाला, बिटिया सहाशी, पर्यावरण जल संरक्षण,खेल एवं प्रतियोगिता के तहत,जीव एकता फाउंडेशन अब अपने मिशन के तहत गोपालगंज जिले की 1566 गांवों में लगभग 300 साहसी सखी (महिला)एवं 15पुरूषो को रोजगार मुहैया कराने के लिए पहल की शुरुआत कर चुकी हैं, गोपालगंज में जीव एकता फाउंडेशन सेनेटरी नेपकिन पैड पर कार्य कर रही है, लगभग 6000 जनसंख्या पर एक साहसी सखी की चुनाव करते हुए महिला सशक्तिकरण के तहत रोजगार मुहैया कराने कि पहल किया है ,इस बैठक में लगभग 200से250महिलाए गोपालगंज जिले के विजयीपुर, भोरे, कटेया, पंचदेवरी, उचका गांव, कुचायकोट, गोपालगंज, फुलवरिया, हथुआ, थावे, बैकुंठपुर, बरौली , सिधवलिया से चल कर इस भीषण गर्मी में बैठक में पहुंची थी अपने रोजगार के लिए, संस्था के सचिव डॉ संजय कुमार का कहना था कि जो महिलाएं समाज एवं रोजगार के दृष्टिकोण से हम से जुड़ने एवं अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7302885837,
इस बैठक को जीव एकता फाउंडेशन के सचिव डा संजय कुमार, एवं एमआर रंजन, गोपालगंज के वरिष्ठ पत्रकार वरूण कुमार मिश्र, गोपालगंज के समाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार दुबे,आरटीआई एक्टीविस्ट सुरेश चंद्र पांडेय उर्फ त्यागी, उत्तर प्रदेश देवरिया जिले के समाजसेवी संजय पांडे, जनार्दन कुशवाहा राकेश सिंह, अनिल पांडेय, जयप्रकाश सिंह,ने इस सभा को संबोधित करते हुए अपने अपने विचार प्रकट करते हुए महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए जीव एकता फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए जीव एकता फाउंडेशन में महिलाओं की भविष्य को सुरक्षित एवं सुदृढ़ करने की अपील किए गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!