Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

गंगोह बाइपास मार्ग पर राम कृष्ण मेहता इंटर कालेज के नजदीक एक छात्रा की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मच गया, कप्तान व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी लेकर निर्देश दिए

ब्रेकिंग न्यूज

 

 

👉 *गंगोह बाइपास मार्ग पर राम कृष्ण मेहता इंटर कालेज के नजदीक एक छात्रा की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मच गया, कप्तान व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी लेकर निर्देश दिए*

 

*गगोंह सहारनपुर*

 

सहारनपुर के कुतुबशेर थानाक्षेत्र के गांव बीतिया निवासी राजेश कुमार की 22 साल की बेटी मानवी गंगोह के बाईपास मार्ग पर स्थित आइपीएस में बीपीईएस के चौथे सेमेस्टर की छात्रा थी। मंगलवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद बुधवार को वह तीतरों के रादौर निवासी अपने मौसा के बेटे राहुल के साथ गंगोह आई थी जहां से उसे गांव बीतिया जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठा दिया गया था। छात्रा के पास मिले कागजात से पता चला कि वह थाना कुतुबशेर के गांव बीतिया निवासी राकेश की पुत्री मानवी तोमर है। जिसकी पुष्टि उसके मौसेरे भाई राहुल कुमार पुत्र मोहकम सिंह निवासी रादौर थाना तीतरों ने करते हुए बताया कि वह आईपीएस कालेज में अध्यापक है और रादौर रहकर मानवी आईपीएस स्कूल से फिजीकल एजुकेशन का कोर्स कर रही थी। आज भी वह उसके साथ गंगोह आई थी। उसने मानवी को तीतरों बाईपास पर छाडा और ई रिक्शा से स्कूल जाने को कहा। इसी दौरान राहुल के पिता मोहकम सिंह उसका आईकार्ड लेकर रादौर से आ गयें। वहां उन्होंने अपने दूर के रिश्तेदार सागर पुत्र देवेन्द्र निवासी बोरियाघोटी थाना मुंडावी मेरठ एक गली में जाते देखा, वहां पहुंचने पर उन्होंने पाया कि आरोपी उसके साथ मारपीट कर रहा था और चाकु से उसने उसका गला रेत कर उसकी हत्या करदी। जिसकी कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को मौके से भीड़ हटाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने आसपास के सीसी कैमरों को खंगाला। जानकारी मिलने पर कप्तान विपिन ताड़ा व एसपी देहात सागर जैन भी पहुंचे। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। उधर अनेक स्कूलों के छात्रों ने हत्यारोपी को पकडने की मांग करते हुए कोतवाली में धरना दिया। घटना की तहरीर रादौर निवासी राहुल पुत्र मोहक्कम सिंह ने दी है। सांसद पुत्र अंशुमन चौधरी व कोतवाली प्रभारी के समझाने व आरोपी के शीघ्र पकडने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!