ताज़ा ख़बरें

अज्ञात कारण के चलते चावला कॉलोनी के समीप खेत की झाड़ियों मे लगी आग, फायर ब्रिगेड पहुँची मोके पर, पाया आग पर काबू

 

नीमच। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली चावला कॉलोनी के समीप खेत की झाड़ियों में बुधवार को आग लग गई। जब लोगो ने आग और धुंआ देखा तो इलाके में अफरा तफरी मच गई। कॉलोनी वासियों की सूचना पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जहा दमकल कर्मियों ने करीब 1 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दरसल चावला कॉलोनी के समीप स्थित खेत और कॉलोनी के बीच स्थित बड़ी मात्रा में झाड़िया है। यहां आज अज्ञात कारणों से आग लग गई। यह जगह एक छोटे वन्य क्षेत्र के समान है जिसमें काफी पेड़ पौधे, झाड़ियां है। जो इन दिनों सुखी हुई भी है। जिससे इसमे आग जल्दी से फेल गई। पहले तो रहवासियों ने बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास की पर जब आग नही बुझी तो, पुलिस कन्ट्रोल रूम ओर फायर ब्रिगेड को सुचना दी गई। वही आग की लपटो और दुआ काफी दूर तक दिखाई दिया। आपके करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद दो दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही नीमच सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान  लोगो की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!